Brown Colour Kaise Banta Hai ( ब्राउन कलर कैसे बनता है?)

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Brown Colour Kaise Banta Hai इस लेख में हम ब्राउन कलर को बनाने के अलग अलग तरीको के बारे में जानेंगे और साथ ही कुछ खास टिप्स आपके साथ साँझा करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं:

रंगो का महत्व

हमारी जिंदगी में रंग कितने महत्वपूर्ण है यह शायद हम अपनी रोजमर्रा की लाइफ में ध्यान नहीं देते, इसलिए हमें उनके महत्व का पता नहीं है, पर यदि यह रंग हमारे आसपास ना हो तो हमारी जिंदगी भी शायद आरामदायक ना हो।

रंग कितने महत्वपूर्ण है इसे एक example से समझते हैं। यदि हमारी जिंदगी में सिर्फ ब्लैक कलर ही होता तो प्रकृति में सबकुछ कितना भयानक होता। ब्लैक स्काई, ब्लैक वॉटर लाइफ एकदम बेरंग और बोरिंग हो जाती। चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि ब्राउन कलर कैसे बनता है।

Brown Colour Kaise Banta Hai

Brown Colour Kaise Banta Hai

हम ब्राउन कलर को अलग अलग तरीको से बना सकते है। कलर वहील डिस्क और पैनटोन गाइड की मदद से ब्राउन रंग को बनाया जा सकता है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते है।

Colour Wheel Disc का प्रयोग  

कलर व्हील एक डिस्क होती हैं जिस पर इंद्रधनुष के रंगों के अनुसार सेक्शन बँटे होते है। इसमें प्राइमरी, सेकेंडरी और टर्शरी तीन तरह के कलर्स होते है। लाल, नीला और पीला प्राइमरी रंग है। नारंगी, हरा और बैंगनी सेकेंडरी कलर्स है। टर्शरी कलर वह कहलाते हैं जो कलर व्हील पर प्राइमरी और सेकेंडरी के बीच में पाए जाते हैं।

Primary Colour से Brown Colour कैसे बनाएं?

प्राइमरी कलर्स ऐसे कलर्स होते हैं, जिनको किसी और कलर के साथ मिक्स करके नहीं बनाया जा सकता है। रेड, ब्लू और येलो प्राइमरी कलर्स में आते है। प्राइमरी कलर्स के द्वारा ब्राउन रंग बनाना सबसे पहला और बुनियादी तरीका है। नीला,पीला और लाल कलर्स को मिलाकर ब्राउन कलर बनता है। ब्राउन कलर बनाने के लिए, तीनो प्राइमरी रंगो को, थोड़ी थोड़ी मात्रा में लें और तीनो रंगो को पैलेट चाकू की मदद से तब तक मिलाए जब तक कि आपको अपना वाँछित ब्राउन कलर नहीं मिलता।

Complementary Colour के द्वारा Brown Colour कैसे बनाएं?

कंप्लीमेंट्री कलर्स, कलर वहील् में एक दूसरे के विपरीत होते हैं। लाल और हरा, नीला और नारंगी, बैंगनी और पीला कंप्लीमेंट्री कलर्स है। इनमें से किसी भी एक जोड़े को मिलाकर हम ब्राउन कलर प्राप्त कर सकते हैं। कंप्लीमेंट्री कलर्स के हर जोडे से मिलकर बनने वाले ब्राउन रंग में थोड़ा फर्क हो सकता है।

ब्राउन कलर के गहरेपन या हल्केपन को कैसे बदलें?

यदि आप ब्राउन कलर को और ज्यादा गहरा बनाना चाहते हैं तो आपको उसमें काला रंग मिलाना होगा। ब्लैक कलर को मिलाने की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आपको कितना गहरा भूरा रंग चाहिए।

यदि आपको लाइट ब्राउन रंग बनाना है तो आपको उसमें वाइट कलर को ऐड करना होगा। रंग को मिलाने की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आपको रंग कितना हल्का चाहिए।

बनाये हुए ब्राउन शेड की रंगत को कैसे बदले?

यदि आपने ब्लू और ऑरेंज कलर को मिलाकर ब्राउन रंग का शेड बनाया था, तो आप इसकी रंगत को दूसरे कलर्स मिला कर बदल सकते है। उदहारण के लिए, यदि आप वार्म ब्राउन कलर का शेड चाहते है, तो मिक्सचर में रेड कलर ऐड करें। ब्लू और ऑरेंज कलर्स के मिश्रण से तैयार शेड को डार्क ब्राउन कलर बनाने के लिए आप उसमे ग्रीन या पर्पल कलर मिला सकते है।

पैनटोन गाइड

पैनटोन गाइड प्रिंटिंग इंडस्ट्री में प्रयोग किया जाता है। यह आपको सटीक कलर रेफ़्रेन्स प्रोवाइड करता है। जिससे आप अपने वांछित ब्राउन शेड को प्राप्त कर सकते है। यह आपको ऑनलाइन भी मिल जाता है और इसे आप मार्किट से भी खरीद सकते है। पैनटोन गाइड का ज्यादातर उपयोग प्रिंट की इंक को मिलाने के लिए किया जाता है।

Brown Colour को बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • वांछित शेड पाने के लिए, रंगो को सही रेशो मे मिलाना आवश्यक है।
  • मिश्रण मिलाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका ब्रश साफ हो, नहीं तो अनचाहे रंगों के धब्बे आपकी वांछित शेड को खराब कर सकते हैं।
  • आपको थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आवश्यकता के अनुसार ही रंग को मिलाना चाहिए।
  • यदि आपको किसी रंग का हल्का शेड चाहिए तो आप उसमे केवल वाइट कलर ही मिलाये, और यदि डार्क शेड चाहिए तो उसमे सही रेशो में केवल काला रंग ही मिलाये।
  • कलर्स को मिक्स करके वाइट कलर को बनाने की कोशिश से बचना चाहिए।
  • नए कलर को प्रयोग करने से पहले, मिक्सिंग के लिए यूज़ किये जाने वाले पेलेट नाइफ को अच्छे से क्लीन कर लेना चाहिए।
  • ब्रश की बजाए, नाइफ या किसी प्रकार के मेटल स्क्रेप्पिंग टूल से कलर्स बेहतर तरीके से मिक्स होते है।

Brown Colour Kaise Banta Hai (Video)

निष्कर्ष

इस लेख में हमने जाना कि Brown Colour Kaise Banta Hai? इस लेख के माध्यम से हमने आपको ब्राउन कलर बनाने के अलग अलग तरीको के बारे मे भी बताया है। हमें उम्मीद है की बताये गए तरीको से आपको ब्राउन कलर बनाने में आसानी होगी। आज का येे लेख कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।

Leave a Comment